फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंस्पायर मानक में लक्ष्य से 573 आइडिया पीछे रहा पानीपत, निजी स्कूलों की बेरुखी पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को 1550 मौलिक विचार भेजने का मिला था लक्ष्य, आए केवल 977 सभी 176 सरकारी स्कूलों ने पूरा किया अपना निर्धारित लक्ष्य
विज्ञापन


- अंतिम तारीख बढ़ाने का भी नहीं दिखा असर, निजी स्कूलों की भागीदारी रही कमजोर, सरकारी स्कूलों ने पूरा किया अपना लक्ष्य
- प्रदेश में भी 36150 के लक्ष्य के मुकाबले 27151 आइडिया ही पहुंचे, 24.9 प्रतिशत लक्ष्य अधूरा


रवींद्र नैन
पानीपत। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने वाली इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में पानीपत जिला निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में पिछड़ गया। चालू शैक्षणिक सत्र में जिले को 1550 आइडिया भेजने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अंतिम तिथि तक केवल 977 विद्यार्थियों ने अपने मौलिक विचार भेजे। इस तरह जिला लक्ष्य से 573 आइडिया पीछे रह गया।
सभी 176 राजकीय स्कूलों ने पांच-पांच आइडिया भेजकर 880 का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया, लेकिन निजी स्कूलों की कमजोर भागीदारी ने जिले का गणित बिगाड़ दिया। जिले के केवल 22 निजी स्कूलों से करीब 97 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया भेजे।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर की गई थी। इसके बावजूद आइडिया की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई। अब आवेदन प्रक्रिया बंद होने के साथ ही लक्ष्य हासिल करने का अवसर भी समाप्त हो गया है। निजी स्कूलों की कम भागीदारी से योजना के प्रति उनकी गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इंस्पायर मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए विचार विकसित करने और आसपास की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के मौलिक आइडिया आमंत्रित किए जाते हैं।

प्रदेश में भी 8999 आइडिया कम आए
हरियाणा में भी योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। प्रदेश को इस सत्र में 36150 आइडिया भेजने का लक्ष्य मिला था, जबकि केवल 27151 आइडिया ही प्राप्त हुए। इस तरह प्रदेश में 8999 आइडिया कम आए और करीब 24.9 प्रतिशत लक्ष्य अधूरा रह गया। प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य का लगभग 75.1 प्रतिशत ही हासिल किया।

चयनित विद्यार्थियों को मिलती है 10 हजार रुपये की सहायता
इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके बाद उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठ 60 आइडिया को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन


इंस्पायर मानक के तहत जिलावार भेजे गए आइडियाज की सूची

जिला प्राप्त आइडियाज लक्ष्य

अंबाला 1382 1650

भिवानी 850 1500

चरखीदादरी 954 1000

फरीदाबाद 1081 1350

फतेहाबाद 1316 1350

गुरुग्राम 1321 1800

हिसार 1420 1950

झज्जर 1131 1650

जींद 1105 1650

करनाल 1499 2050

कैथल 1220 1600

कुरुक्षेत्र 1480 1800

महेंद्रगढ 1464 1600

नूहं 1542 1700

पानीपत 977 1550

पंचकुला 751 900

पलवल 1359 1950

रेवाड़ी 1090 1500

रोहतक 874 1500

सोनीपत 1324 2250

सिरसा 2112 1900

यमुनानगर 899 1950

कुल 27151 36150


वर्जन

इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों के मौलिक विचार आमंत्रित किए गए थे। हर साल जिले में सबसे ज्यादा आवेदन होते थे, लेकिन इस बार निजी स्कूलों की उदासीनता के कारण निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।

संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें