अपूर्वा ने बताया कि पानीपत के भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। वो उस पर मामले में कार्रवाई करवाने के लिए दबाव बनाने लगे। सांसद ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी दी है।
हरियाणा के पानीपत में असंध रोड पर शशि मंदिर के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले चार युवकों ने एक कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला। कुत्ते ने इन युवकों का मुर्गा खा लिया था। एक युवती ने इन युवकों की कुत्ते को मारते हुए वीडियो बना ली और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को ई-मेल कर दी। मेनका गांधी ने अपनी टीम की हरियाणा की प्रभारी को पानीपत भेजा।
विज्ञापन
प्रभारी पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को लेकर पहुंची और कुत्ते के खून के सैंपल जुटाए। आरोपियों ने कुत्ते को मारकर नहर में फेंक दिया था। इसलिए कुत्ते का शव बरामद नहीं हो पाया। पुलिस ने चारों युवकों पर आईपीसी की धारा 429 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली निवासी अपूर्वा ने बताया कि वो केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की टीम की हरियाणा की प्रभारी है। वो एनिमल एक्टिविस्ट है। वीरवार रात आठ बजे असंध रोड पर शनि मंदिर के पास चार युवकों ने एक कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला था। यहां से एक युवती गुजर रही थी। इस युवती ने इस युवकों की हरकतों की वीडियो बना ली थी। युवती ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को ये वीडियो भेज दी थी।
विज्ञापन
मंत्री मेनका गांधी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पानीपत भेजा। वो वीरवार रात को पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में पहुंची। यहां से उन्होंने पुलिस को साथ लिया और शनि मंदिर के पास झुग्गियों में पहुंची। वो चारों युवक पुलिस को देखकर फरार हो गए। यहां कुत्ते की आंख जमीन पर पड़ी थी। कुत्ते के खून पर मिट्टी डालकर ढक दिया गया था। कुत्ते के शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने यहां से कुत्ते के खून के सैंपल जुटाए हैं।