फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो एसोसिएशन ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 29 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
पानीपत डिपो होल्डर एसोसिएशन के बैनर तले ने प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पर स्थानीय पुलिस के रवैये और राशन वितरण में आने वाली दिक्कतों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने डीएफएससी और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने दो डिपो होल्डरों के खिलाफ बेवजह मुकदमा दर्ज करने के आरोप लगाए। साथ ही मुकदमे रद्द न होने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी। जिले के डिपो होल्डर सोमवार को एसोसिएशन के बैनर तले लघु सचिवालय पर पहुंचे। सभी प्रधान राजेश शर्मा की अगुवाई में डीएफएससी और डीएसपी से मिले।

प्रधान ने कहा कि वार्ड नंबर-22 के डिपो होल्डर कुलदीप और वार्ड नंबर-28 के डिपो होल्डर वीरेंद्र के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हकीकत में लोगों ने ही डिपो पर आकर हंगामा किया था और उनकी मशीन तोड़ दी थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने उनकी सुनवाई नहीं की। कहा कि डिपो होल्डर राशन बांटना चाहते हैं, लेकिन आधुनिक मशीन में सिग्नल नहीं आ रहे। इसके चलते वजन नहीं हो पाता। वे अधिकारियों के निर्देश अनुसार मशीन के बिना गेहूं नहीं बांट सकते।

उन्होंने सेक्टर-29 स्थित पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी पर डिपोधारक को धमकाने और मुकदमे में अंदर कर देने की धमकी देने के आरोप लगाए। डिपोधारक कुलदीप ने बताया कि वह करीब छह साल से डिपो चला रहा है। कभी कोई शिकायत नहीं आई है।

जब से यह राशन के लिए मशीन दी गई है, तब से हर रोज किसी न किसी से झगड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि मामले की उचित जांच हो। डीएफएससी मंजुला दहिया ने कहा अपने स्तर पर मशीन को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। पुलिस में दर्ज मुकदमों को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने की सलाह दी।

डीएसपी आत्माराम ने थाना मॉडल टाउन पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर कृष्ण बंसल, राजेश गोयल, संजय पुनिया, कन्हैया, कृष्ण वर्मा, कृष्ण गुप्ता, बृजेश शर्मा, सुनील, जयभगवान, बलवंत सिंह, विजय कुमार, धनंज्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें