फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के साथ रॉड भी लेकर गया था आरोपी, घर से दोनों बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के विकास नगर निवासी ऑटो चालक उमेश की हत्या करने के लिए आरोपी दीपक चाकू के साथ लोहे की रॉड भी साथ लेकर गया था। चाकू से हत्या के बाद उसने दोनों को घर ले जाकर छिपा दिया था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी दीपक की निशानदेही पर आरोपी के घर से उन्हें बरामद कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 मई की रात विकास नगर निवासी उमेश अपने साथियों के साथ आशु के मकान में बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी बीच दीपक अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और पत्नी को लॉकडाउन में बाहर घूमने की सूचना देकर क्लेश कराने की वजह उमेश पर चाकू से हमला कर दिया था और फरार हो गया था। दोस्त उमेश को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चाकू और रॉड बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें