फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपतः पांच वर्ष बाद भी मां नहीं बन पाने पर गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

Sun, 12 Jan 2020 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विवाह के पांच वर्ष बाद भी मां नहीं बन पाने पर पति ने शनिवार की सुबह पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने खुद अपने ससुराल फोन किया और पत्नी की मौत हो जाने की सूचना दी। ससुराल वाले बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां उसके गले पर निशान मिले। जिस पर हत्या का शक हुआ। विवाहिता के भाई ने जीजा के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम चार बजे परिजनों को शव सौंप दिया गया।

विज्ञापन


कश्यप कॉलोनी निवासी रवींद्र सिंह ने बताया कि बहन रुमन (30) का पांच वर्ष पहले विकास नगर निवासी गोविंदा के साथ विवाह हुआ था। दोनों को कोई संतान नहीं थी, जिससे वे आहत रहते थे। इसकी वजह से अकसर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। भाई ने पुलिस को दी शिकायत पर जीजा गोविंदा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया।

आरोप लगाया कि गोविंदा ने शनिवार की सुबह सवा तीन बजे मां नहीं बन पाने की वजह से बहन की हत्या की है। हत्या करने के बाद जीजा ने उसे फोन किया और बहन की मौत हो जाने की खबर दी। जिस पर सभी लोग बहन के ससुराल विकास नगर पहुंचे तो वहां बहन के गले पर निशान मिले। जिस पर उसका गला घोंटे जाने का शक हुआ।
विज्ञापन


जीजा गोविंदा से गले पर निशान के बारे में पूछा तो पहले वह मना करता रहा, लेकिन कुछ देर बाद बोला कि उसी ने हत्या की है। हत्या करने का कारण पत्नी रुमन का मां नहीं बन पाना बताया। जिसके बाद भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी और गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना सेक्टर-29 एसएचओ विक्रांत सिंह ने बताया कि भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें