फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल से न कार गुजरी और न ही मालिक, फिर भी हेल्थ इंस्पेक्टर के खाते से चार बार कटे पैसे

Sun, 12 Jan 2020 01:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
पवन आहुजा के मोबाइल पर आए टोल टैक्स कटने के मैसेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न तो टोल बैरियर से कार गुजरी न ही उसका मालिक, फिर भी मालिक के मोबाइल पर टोल टैक्स कटने के मैसेज लगातार आ रहे हैं। उनका कहना है कि वह जल्द ही इसकी शिकायत पुलिस को देंगे। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर पवन कुमार आहुजा ने बताया कि वह पुरानी सब्जी मंडी के पास रहता है।

 

उसके पास एक ऑल्टो कार है, जो शनिवार सुबह से शाम तक उनके घर पर खड़ी थी। सुबह से लेकर दोपहर तक उसके मोबाइल पर अलग-अलग चार मैसेज आए और उन सभी मैसेज को देखने पर पता चला कि उसकी कार पर लगे फास्टैग के जरिये किसी टोल से रुपये कटे हैं। इसके बाद उसने गुरुग्राम रह रहे अपने बेटे को इसकी सूचना दी। उसने चेक करके बताया कि जिस टोल से रुपये काटे गए हैं, वह राजस्थान के किसी जिले का है। आहुजा ने बताया कि इस बारे में फिलहाल उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। उसके बेटे के लौटते ही वह शिकायत देंगे।

विज्ञापन

 

इस तरह आए मैसेज
पवन कुमार ने बताया कि उसके पास पहला मैसेज सुबह 9:34 बजे धरारी जटान टोल प्लाजा से 35 रुपये काटे जाने का आया। दूसरा मैसेज 10:11 बजे धरेर अजीजपुर टोल प्लाजा से 35 रुपये काटने का आया। उसके बाद तीसरा मैसेज 1:14 बजे धरेर अजीजपुर टोल प्लाजा से 15 रुपये कटने का आया और चौथा मैसेज 1:51 बजे धरारी जटान टोल प्लाजा से 20 रुपये काटने का आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें