फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए महिलाएं सड़क पर उतरीं

Thu, 22 May 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत शहर की सिंगला मार्केट में पेयजल की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने सलारजंग गेट रोककर समाधान की मांग की। इस मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद ने भी समस्याओं का समाधान कराने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर जमकर रोष व्यक्त किया। शहर की सिंगला मार्केट में लंबे समय से पेयजल की समस्या चल रही है। यहां की महिलाओं का वीरवार को गुस्सा फूट पड़ा और बाल्टी व खाली बर्तन लेकर सलारजंग गेट पर पहुंच गईं।

महिलाओं ने सलारजंग गेट पर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिला सुनीता, ममता और अंजलि ने बताया कि सिंगला मार्केट में लंबे समय से दूषित पेयजल आ रहा है।
विज्ञापन


वे जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनको आश्वासन के सिवाय साफ पानी नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से लोग बीमार होने के कगार पर पहुंच गए हैं।

महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद अशोक नारंग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने उलटे उनको ही घेर लिया।

महिलाओं के गुस्से को देखकर वार्ड पार्षद अशोक नारंग वहां से निकल गए। इसके बाद पार्षद के भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को अपने स्तर पर हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


महिलाएं सलारगंज गेट पर करीब पौना घंटा तक जाम लगाए बैठी रहीं। इस दौरान इंसार बाजार में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें