फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कॉटन गोदाम और मकान जले

Fri, 14 Oct 2016 11:46 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
dsa - फोटो : da
विज्ञापन
ज्योति कॉलोनी स्थित कॉटन गोदाम और अशोक विहार कॉलोनी के एक मकान में शुक्रवार को आग लगने से लाखों का सामान जल गया। अशोक विहार कॉलोनी में दमकल की एक गाड़ी और कॉटन गोदाम में 11 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने गोदाम और मकान मालिक के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लाखों का धागा और मशीनें जलीं
शुक्रवार सुबह ज्योति कॉलोनी, बिचपड़ी चौक के पास नरेश टेक्सटाइल कंपनी के कॉटन गोदाम के पीछे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से गोदाम में आग लग गई। करनाल निवासी गोदाम मालिक मोहनलाल और नरेश कुमार ने बताया कि वह पांच साल से वेस्ट कॉटन का काम कर रहे हैं। वीरवार शाम को काम के बाद गोदाम बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने पोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। उस वक्त तक पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था। गोदाम की छत का टीन नीचे गिर गया और वहां रखा करीब 25 लाख का कॉटन और मशीनें जलकर राख हो गईं। दमकल की 11 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पांच साल में तीसरी घटना
ज्योति कॉलोनी स्थित नरेश टेक्सटाइल के मालिक मोहनलाल ने बताया कि 2012 में कॉटन का काम शुरू किया था। इन पांच सालों में तीन बार गोदाम में आग लग चुकी है। तीनों बार दिवाली के नजदीक ही आग लगती है और उनका लाखों रुपये का सामान जल जाता है। आग लगने के ठोस कारण भी सामने नहीं आ रहे हैं। हर बार रात के समय ही गोदाम में आग लगी।
विज्ञापन


जागरण में गए थे, लौटे तो मकान में लगी थी आग
वहीं, वीरवार देर रात अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजेश के घर में आग लगने से घर का सामान जल गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजेश ने बताया कि वह वीरवार रात को परिवार समेत जागरण में गया था। अलसुबह तीन बजे घर लौटा तो देखा कि मकान में आग लगी थी। आग लगने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और दमकल को सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से घर का सारा सामान जल गया। पुलिस ने दोनों जगह पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई की।


पहनने को भी नहीं बचे कपड़े
नरेश कुमार ने बताया कि वह रात को माता के जागरण में गए थे। लौटे तो पूरा मकान आग से धधक रहा था और सारा सामान जल गया। घर की हालत भी काफी खस्ता हो गई थी। दीवारों में दरारें आ गई हैं। परिवार के पास पहनने के लिए भी कपड़े नहीं बचे हैं। किला चौकी प्रभारी राममेहर सिंह ने बताया कि पुलिस को अशोक विहार कॉलोनी स्थित मकान में आग लगने की सूचना शुक्रवार सुबह मिली। उस समय तक दमकल और लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। पुलिस ने मकान मालिक के बयानों पर कागजी कार्रवाई पूर्ण कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें