फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में खींचतान, एडीसी ने हंगामे के डर से बैठक स्थगित

Wed, 28 Sep 2016 12:17 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
- फोटो : amar uajala beuro
विज्ञापन
डी-प्लान सोसाइटी के गठन को लेकर बुलाई गई बैठक को हंगामे के डर से स्थगित कर दिया गया। जबकि जिला परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपने 11 उम्मीदवार चुनकर नया उदाहरण पेश किया। शहर की सरकार यानी नगर निगम में 24 में से आठ सदस्य चुनने को लेकर खींचतान जारी है। यहां पर मुख्यत: भाजपा और कांग्रेस के पार्षद चौधर को लेकर आमने-सामने हैं। अब पार्षदों को आगामी बैठक का इंतजार है।
विज्ञापन



डी-प्लान सोसाइटी के मैंबर चुनने के लिए मंगलवार को एडीसी राजीव मेहता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई। बैठक में नगर निगम पार्षदों और जिप पार्षदों ने भाग लिया। पहली बैठक डीसी की अध्यक्षता में होती है। , लेकिन डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे को सीएम और सीएस की बैठक के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ा। एडीसी ने सोसाइटी के बारे में विस्तार से बताया।

पार्षदों ने बैठक को संपन्न करने की मांग की, लेकिन एडीसी ने विकास पर चर्चा करने की बात की। भाजपा के निगम पार्षद लोकेश नांगरू ने निगम कमिश्नर को विकास की चर्चा में शामिल करने की मांग की। इसे एडीसी ने टाल दिया। भाजपा पार्षद ही विकास की अनदेखी पर अधिकारियों के सिर ठिकरा फोड़ने लगे तो निगम के कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने उनको ही घेर लिया। पार्षद वहीं पर खड़े हो गए। एडीसी ने हंगामे की आशंका पर बैठक को वहीं पर खत्म कर दिया। बैठक मात्र दस मिनट में ही खत्म कर दी गई।
विज्ञापन


25 सदस्यीय बनाई जानी है सोसाइटी
बता दें कि जिले में नगर निगम और नगर पालिका डी-प्लान के तहत समिति के माध्यम से विकास कार्य करवाएंगी। इसको लेकर तीन इकाइयों के पार्षदों को शामिल किया जाना है। इस सोसाइटी में 25 सदस्यीय कमेटी में नगर निगम के आठ, जिला परिषद के 11 और नगरपालिका समालाखा का एक पार्षद शामिल किया जाएगा। इसके लिए ही मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक बुलाई गई थी।

भाजपा व कांग्रेस पार्षद पद पाने की दौड़ में
नगर निगम के कांग्रेस और भाजपा पार्षद सोसाइटी में पद पाने की जोड़तोड़ में लगे हैं। भाजपा पार्षद अपना दावा कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित पार्षद अपनी मजबूती को गिनवा रहे हैं। कांग्रेस समर्थित पार्षदों का दावा है कि आठ में से चार सदस्य कांग्रेस समर्थित होने चाहिए। अमर उजाला माई सिटी ने पहले ही बैठक को स्थगित होने की बात को साफ कर दिया था।
विज्ञापन

जिला परषिद सदस्यों ने इन पर जताई सहमति
वार्ड-2 से विनय गुप्ता मतलौडा।
वार्ड-3 से दयानंद उरलाना।
वार्ड-4 से आशा पांचाल।
वार्ड-6 से कृष्ण लाखूबुआना।
वार्ड-9 से सुनील बिहौली।
वार्ड-10 से सुनीता देवी।
वार्ड-11 निधि रावल
वार्ड-12 से काजल गौस्वामी
वार्ड-14 से देव मलिक
वार्ड-15 से ज्योति कादियान।
वार्ड-17 मंजीत बराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें