आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एड्स का प्रतीक बनाकर लोगों को लाइलाज बीमारी के खतरे व शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में वीरवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल में एड्स का प्रतीक बनाकर जागरूक रैली निकाली। प्रिंसिपल पवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एड्स खतरनाक बीमारी है और इसको जागरूकता से ही खत्म किया जा सकता है।
युवाओं को इसको लेकर आगे आना चाहिए। एनसीसी अधिकारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि एनसीसी में एक कैडेट्स को अनुशासन व जिम्मेदारी का अहसास कराया जाता है। एक एनसीसी कैडेट्स अपने दूसरे साथियों से भिन्न मिलेगा। इस मौके पर सुरेंद्र राठी, सुनील कुमार व विनोद कुमार मौजूद रहे।