फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पेट्रोल से चलने वाले 15 और डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने वाहन होंगे जब्त

Mon, 08 Apr 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

जिले में विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा। सभी मार्गों पर पुलिस तैनात होगी। मियाद पूरी होने वाले वाहन जब्त किए जाएंगे। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले में पेट्रोल से चलने वाले 15 साल और डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके लिए पुलिस योजना तैयार कर रही है। एसपी ने यातायात पुलिस को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें जीटी रोड पर बाबरपुर, सिवाह व समालखा के पास तैनात रहेगी।

विज्ञापन


इसके साथ शहर के पूर्वी और पश्चिमी जोन में भी यातायात पुलिस पुराने वाहनों पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पानीपत- हरिद्वार, पानीपत- रोहतक व पानीपत- जींद राज्य मार्ग पर भी पुलिस की टीम तैनात रहेंगी। इन वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना में लाया जाएगा। पुलिस जिले के ऐसे वाहनों के आंकडें जुटा रही है। जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है।

एसपी अजीत सिंह शेखावत के बाद इस संबंध में यातायात डीएसपी सुरेश सैनी ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। डीएसपी ने पत्र में कहा है कि इस तरह के पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। डीएसपी का पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जीटी रोड पर बाबरपुर, सिवाह व समालखा में विशेष नाके लगाए जाएंगे।

दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल संचालित वाहन 15 व डीजल संचालित वाहन 10 साल से अधिक अवधि के वाहनों को जब्त करने के आदेश हैं। इस संबंध में जिले में नियमित रूप से विशेष अभियान चलाया जाएगा। हर रोड पर पुलिस की टीमें तैनात होंगी। दूसरे प्रदेश से जिले में प्रवेश करने वालों वाहनों की भी जांच होगी। नियमों से बाहर मिले वाहनों को जब्त किया जाएगा। इस संबंध में यातायात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट भी मंगवाई जाएगी। इसमें लोगों से सहयोग की उम्मीद है। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें