फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचायत समिति अध्यक्ष पर भेदभाव और विकास कार्यों में हस्तक्षेप का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पंचायत समिति के अध्यक्ष हरपाल मलिक और सींक गांव की सरपंच के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का मामला बढ़ गया है। पंचायत समिति के अध्यक्ष के शिकायत देने के बाद ग्राम पंचायत सरपंच आगे आई हैं। उन्होंने डीसी को वीरवार को शिकायत दी है। उन्होंने पंचायत समिति अध्यक्ष हरपाल मलिक पर जातीय भेदभाव करने और विकास कार्यों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पंचायत समिति अध्यक्ष ने इस तरह के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

सींक गांव की सरंपच नीलम ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि उनको वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में सरपंच चुना था। इसराना पंचायत समिति के अध्यक्ष हरपाल मलिक गांव के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे भेदभाव रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत समिति के कामों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है और पंचायत इसमें अपनी बात रखती है तो आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों की भी भ्रष्टाचार में मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। वे लोगों में उनको सस्पेंड कराने तक की बात कहते हैं। वे पंचायत के विकास कार्यों में भी दखलअंदाजी कर रहे हैं और बाधा डालते हैं। उनको भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल होने की बात कहते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत की तो उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने पंचायत समिति के विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
सरपंच की पहले दी गई है शिकायत
पंचायत समिति इसराना के अध्यक्ष हरपाल मलिक ने सरपंच नीलम के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि सरपंच की ओर से कराए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। अधिकारियों ने उनकी शिकायत को दबा दिया। उन्होंने तीन दिन पहले एसडीएम इसराना से मिलकर जांच कराने की मांग की थी। सरपंच इन मामलों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की शिकायत कर रही हैं। प्रशासन गांव में आकर जांच कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें