फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांचाल समाज शिक्षा समिति 7 को करेगी होनहारों का सम्मान

Fri, 05 Jun 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पांचाल समाज शिक्षा समिति की ओर से 7 जून (रविवार) को आर्य कॉलेज में पांचवां सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांचाल समाज के करीब 200 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने वीरवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। समिति के प्रधान बलजीत पांचाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक के समाजसेवी जयपाल पांचाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में किशन लाल पांचाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांचाल समाज के जिलाध्यक्ष विपिन पांचाल करेंगे।

समारोह में शिक्षा के साथ-साथ खेल और सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वामी भीष्म अवार्ड समाज सेवा सम्मान शामिल है। इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पांच व्यक्तियों को विश्वकर्मा कौशल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति की ओर से इससे पहले भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री राम शरण युयूत्सू, शिवकुमार आर्य, मास्टर शमशेर बरवाला और विजय विभोर के नाम पर छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती रही हैं।

इस अवसर पर गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार पांचाल, संरक्षक विनोद पांचाल, चमन लाल पांचाल, प्रवीण पांचाल, अजय पांचाल और सुशील पांचाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें