माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कच्चा कैंप क्षेत्र में मकान पर पेंट करते समय दूसरी मंजिल पर झूला टूटने से पेंटर सचिन (27) की मौत हो गई। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
बतरा कॉलोनी मोनी ने बताया कि उनके पति सचिन रविवार को कच्चा कैंप में राजेंद्र के मकान पर पेंट का कार्य करने गए थे। वे दूसरी मंजिल पर झूला डालकर पेंट कर रहे थे। इसी समय झूला टूट गया। उनके पति सचिन नीचे गिर गए। मकान मालिक राजेंद्र ने उनको असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सचिन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके पास दो छोटे बच्चे हैं। वे बतरा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।