फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेतों में बिछी धान की फसल, मंडी में जलभराव से भीगा अनाज

विज्ञापन
मनाना गांव के खेतों में डूबी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
-जल निकासी ठप होने और शेड की छत उतरने से खुले में रखी बोरियां और ट्रॉलियां बारिश में हुईं बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। क्षेत्र में हुई भारी बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, वहीं जिन किसानों ने कटाई कर ली थी, उनके खेतों में पानी भर जाने से फसल के खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। मौसम की इस मार से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।खेतों के साथ-साथ समालखा की नई अनाज मंडी के हालात भी बदतर हो चुके हैं। मंडी में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह पानी भर गया है। स्थिति इतनी खराब है कि किसानों को अपनी ट्रॉलियां खड़ी करने के लिए शेड के नीचे जगह तक नहीं मिल पा रही है। खुले में रखा धान और बोरियां बारिश में पूरी तरह भीग गई हैं।
किसान चांद ने बताया कि मंडी में जलभराव के कारण फसल उतारना तो दूर, ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सीजन शुरू होने से पहले ही मंडी के एक पुराने शेड की छत उतार दी गई थी, जिसे नया बनाया जाना था। काम अधूरा होने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण बारिश में धान को बचाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन और मंडी समिति से मांग की है कि धान खरीद के इस मुख्य सीजन में जल निकासी की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए और भीगे हुए अनाज को बचाने तथा सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

4, 5

मनाना गांव के खेतों में डूबी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें