पानीपत। मंडियों में जहां धान की आवक में तेजी आई है। वहीं एजेंसियों की ओर से धान की खरीद धीमी गति से की जा रही है। मंडियों में अब तक एजेंसियों की ओर से 123901 मीट्रिक टन धान की आवक और 100517 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा 21482 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। मंडियों में अधिकारी धान में नमी बताकर खरीद नहीं कर रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को धान को सुखाकर लाने की हिदायत दी जा रही है। किसानों को अब तक 21.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।जबकि 5.57 करोड़ का भुगतान बकाया है।
किसान नवीन, सुरेश और नरेश ने बताया कि वह पांच दिन पहले मंडी में धान लेकर पहुंचे है। एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर उसमें नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्हें दिनरात मंडी में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है।
मंडियों में धान की आवक में तेजी आ रही है। समय पर किसानों की फसल की खरीद की जा रही है। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। मंडियों में अब तक 123901 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। मंडियों में अब तक 100517 मीट्रिक टन धान की खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। साथ ही 21482 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। किसानों को 21.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 5.57 करोड़ का भुगतान बकाया है।
ऋषु दहिया, डीएम, हरियाणा वेयर हाउस।