फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज क्षेत्रीय युवा महोत्सव में 20वीं बार बना चैंपियन

Fri, 17 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
युवा महोत्सव में 20वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनी आर्य पीजी महाविद्यालय की टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज करनाल जोन के युवा महोत्सव में लगातार 20वीं बार ओवरऑल चैंपियन बना है। कॉलेज ने इस बार करनाल के इंद्री के मटक माजरी स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में 48वें युवा महोत्सव में यह कीर्तिमान स्थापित किया है। महाविद्यालय ने 42 विधाओं में भाग लिया। जिसमें 26 प्रथम, सात में द्वितीय और पांच विधाओं में तृतीय स्थान हासिल किया।

आर्य महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, उपप्रधान विरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता समेत शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग को बधाई दी व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक समिति प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों निदेशक रामनिवास, प्रभारी डॉ. नीलू खालसा व सभी प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा कि आर्य कॉलेज के लिए यह गौरवमयी अवसर है। करनाल जोन के 48वें युवा महोत्सव में सिरमौर बनकर विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस जीत को हासिल किया है।

उपप्रधान विरेंद्र शिंगला ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति से परिचित कराना आवश्यक है। आर्य कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में नहीं अपितु सांस्कृतिक एवं खेल-कूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को तराशने का कार्य कर रहा है। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि करनाल जोन के 48वें युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर दीपावली का तोहफा दिया है। युवा महोत्सव के तीनों ही दिन आर्य महाविद्यालय की प्रस्तुतियों का ही जलवा रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निदेशक डॉ. रामनिवास ने कहा कि इंटर जोनल युवा महोत्सव में भी कॉलेज के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. गीतांजलि साहनी, डॉ. मधु गाबा, डॉ. विजय सिंह, डॉ. सोनिया सोनी, प्राध्यापिका आस्था गुप्ता, डॉ. मनीषा डुडेज़ा, प्रो. दिनेश गाहल्याण, प्राध्यापक अकरम ख़ान, दीक्षा नंदा, नेहा बंसल मौजूद रही।
विज्ञापन



आर्य महाविद्यालय ने इन विधाओं में हासिल की उपलब्धि

प्रथम स्थान- क्रिएटिव कोरियोग्राफी, पॉप सांग (हरियाणवी), फॉक सांग (जनरल सोलो), रसिया ग्रुप डांस, फॉक इंस्ट्रुमेंटल सोलो हरियाणवी, ग्रुप सांग इंडियन, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, संस्कृत भाषण, क्लासिकल डांस सोलो, जनरल ग्रुप डांस, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, वन एक्ट प्ले, माइम, सोलो डांस हरियाणवी मेल, रिचुअल, क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल नॉन-परकशन, हरियाणवी ग्रुप डांस, एलोकेशन, मिमिक्री, लाइट वोकल इंडियन, ग्रुप सांग हरियाणवी, इंग्लिश डिबेट (पक्ष व विपक्ष) तथा हिंदी डिबेट (विपक्ष)।

द्वितीय स्थान- लूर हरियाणवी डांस, स्किट, सांग, क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल परकशन, डिबेट हिंदी पक्ष, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल परकशन और ग्रुप सांग वेस्टर्न।

तृतीय स्थान- हरियाणवी फीमेल सोलो, संस्कृत ड्रामा, फॉक हरियाणवी सांग सोलो, क्ले मॉडलिंग और पोस्टर मेकिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें