फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना की हत्या में तीन आरोपी काबू

Tue, 31 Dec 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत की किला चौकी पुलिस ने छोटूराम चौक पर घर में घुसकर महिला की हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़ित की बेटी शाहिस्ता अपनी ढाई साल की बेटी के साथ दबे पांव घर वापस आ गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शाहिस्ता से पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। किला चौकी पुलिस ने मंगलवार को साइना की हत्या में आरोपी सरफराज निवासी झिझोला, शामली, आजू उर्फ सलीम निवासी सरसवा, सहारनपुर और नदीम निवासी गढ़ी हसनपुर, शामली को रेलवे रोड से काबू किया है और आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने तीनों की संदिग्धता पर शक के आधार पर यह गिरफ्तारी की। मां की हत्या और घर में लूट के मामले में शाहिस्ता की भूमिका को भी शक की निगाह से देखा जा रहा था। शाहिस्ता भी अपनी ढाई साल की बेटी के साथ वापस आ गई। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी शाइना की हत्या कर शाहिस्ता और उसकी ढाई साल की बच्ची तमन्ना को साथ ले गए थे। परिवार के लोग दोनों के अपहरण की कह रहे थे, जबकि कुछ जानकार लोग उसको खुद ही उनके साथ जाने की कह रहे थे।

छोटूराम चौक निवासी सोमबीर उर्फ सोनू के घर में वीरवार 26 दिसंबर को कुछ लोग घुस गए और उन्होंने सोनू की पत्नी शाइना की गोली मारकर हत्या कर दी। वे घर में रखे पौने तीन लाख रुपये और शाइना की बेटी शाहिस्ता और उसकी बेटी तमन्ना को साथ ले गए थे।

एसपी पारुल कुश जैन ने भी मौका मुआयना किया था और उचित जांच का भरोसा दिलाया था। हत्या की वारदात के दो दिन बाद 28 दिसंबर को सोनू के उसी मकान पर फिर हमला कर दिया गया और मकान के ताले चटका कर घर में तोड़फोड़ कर दी थी।

वर्जन
पुलिस ने शाइना की हत्या मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। इन आरोपियों को रेलवे रोड से गिरफ्तार किया है और तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

युद्धवीर मलिक, पीआरओ, एसपी कार्यालय पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें