फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में इसराना को ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
इसराना। राजकीय स्कूल इसराना में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा राज्य स्कूल परियोजना परिषद की ओर से जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्राफी हासिल की। विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक कला अध्यापक प्रदीप मलिक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य अंग्रेज सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे पहचान कर निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने सराहनीय कार्य करते हुए बच्चों को मार्गदर्शन दिया और जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में परचम लहराया। मार्गदर्शक कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिताओं में विजुअल आर्ट में कक्षा आठ के वंश ने प्रथम, थियटर माईम में ब्वॉयज वर्ग में कक्षा आठ के जयंत ने प्रथम, गर्ल्स में रिया प्रथम, मिमिक्री में कक्षा छह से संजय प्रथम, मोनो एक्टिंग शिवम प्रथम, लोक नृत्य में यश जागलान प्रथम और लोक नृत्य में प्राची ने प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना ने कुल 24 में से सात प्रथम पुरस्कार जीतकर ओवरआल ट्रॉफी अपने नाम की है। इस अवसर पर मिडल हेड कैलाश चंद्र, नमन कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, सुनीता जागलान, राजकुमार, मंजीत कुमार, विकास डागर, वचन सिंह, प्रीत बंसल, सोनू राम, विजय कुमार, शिव कुमार, सुनीता तोमर, प्रदीप मलिक व सुक्रमपाल पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें