-समालखा मंडी आवक में सबसे आगे, एजेंसियों और मिलरों द्वारा 1.58 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक, खरीद और उठान में तेजी आ गई है। आठ मंडियों में अब तक 1,66,697.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से खरीद एजेंसियों और निजी मिलरों द्वारा 1,58,612.7 मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी कर ली गई है। सरकारी एजेंसी अब तक 4,540.3 मीट्रिक टन धान का उठान हो पाया है।
जिले में सबसे अधिक आवक समालखा अनाज मंडी में हुई है। समालखा मंडी में अब तक रिकॉर्ड 92,307 मीट्रिक टन धान आया है। इसमें से 89,885.9 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। दूसरे स्थान पर पानीपत मुख्य मंडी है। यहां 28,913.8 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की और 27,940.1 मीट्रिक टन फसल खरीदी है। मतलौडा, इसराना और बाबरपुर मंडियों में भी किसानों का धान बड़ी मात्रा में पहुंच रहा है।
बाजार कमेटी और खरीद एजेंसियों (हैफेड व एचडब्ल्यूसी) द्वारा खरीदे गए धान का उठान तेजी से कराया जा रहा है। इसराना मंडी में हैफेड ने 1,075 मीट्रिक टन और बाबरपुर मंडी में एचडब्ल्यूसी द्वारा 1,236.5 मीट्रिक टन धान का उठान पूरा कर लिया गया है। जिले की सनौली और बापौली मंडी में अब तक धान की आवक नहीं हुई है।
इस मंडी में इतनी आवक, खरीद और उठान हुआ
मंडी आवक खरीद उठान
समालखा 92,307.0 89,885.9 278.7
पानीपत 28,913.8 27,940.1 955.5
मतलौडा 16,671.0 14,989.5 599.1
इसराना 12,339.0 11,591.0 1,075.0
बाबरपुर 10,406.5 8,821.5 1,236.5
बापौली 6,059.9 5,384.7 395.5
कुल योग 1,66,697.2 1,58,612.7 4,540.3
जिले की मंडियों में धान की आवक के साथ खरीद की जा रही है। एजेंसियों को उठान के निर्देश दिए गए हैं। मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कमी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।