फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाहरी बदमाशों ने किया था डेरों पर सामूहिक दुराचार और लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा थानाक्षेत्र में डेरे पर लूटपाट व तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की वारदात में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि चारों बदमाश बाहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस दावा कर रही है कि वह इस सप्ताह वारदात को सुलझा देगी और चारों बदमाशों को बेनकाब करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने डेरों में सामूहिक दुराचार और लूट के मामले को लेकर प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब व दिल्ली में छापामारी कर रही है। पुलिस की टीमों का उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बदमाशों के होने का अंदेशा है। ऐसे में यहां छापामारी ज्यादा की जा रही है। पिछले दिनों कैराना में छापामारी की गई थी। पुलिस टीमों ने रविवार को भी कई जगह छापामारी की।
हिंदू योगी वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी रघुनाथ रविवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से वार्तालाप की और उसके बाद वह शहीद मेजर आशीष के घर उनके परिवार के मिलने पहुंचे। इसके बाद वह मतलौडा थाना क्षेत्र में डेरे पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वह पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन

पानीपत में मतलौडा थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को चार बदमाशों ने तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। वहीं 28 सितंबर को एक गांव का रहने वाला युवक 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा को होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। इसके अलावा 30 सितंबर की शाम घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम को पड़ोसी उठाकर घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। 10 दिन में दुष्कर्म की तीन वारदात से जिला दहल गया है।
विज्ञापन

पुलिस वारदात को ट्रेस करने के नजदीक है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा। बदमाश बाहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनकी धरपकड़ में टीम जुटी हुई है।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें