पानीपत। तहसील कैंप थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने तहसील कैंप थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चार वर्षीय बड़ी बेटी शनिवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर गली में खेल रही थी। वह अपनी बेटी को देखने के लिए गली में गई तो उसे बेटी के रोने की आवाज पड़ोसी मोनू के घर से आई। वह उसके घर पहुंची तो मोनू आपत्तिजनक हालत में मिला। वह उसके घर से बच्ची को लेकर अपने घर चली गई। यहां बच्ची ने आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि मोनू ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता की शिकायत पर तहसील कैंप थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया।