फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया और डायरिया का प्रकोप, विभाग को पसीना

Tue, 05 Aug 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर और बाहरी कॉलोनियों समेत जिले के कई गांवों में मलेरिया और डायरिया फैल गया है। अकेले सिविल अस्पताल में मलेरिया के आठ पॉजिटिव और डायरिया के सात-आठ मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन


मलेरिया और डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को पसीना आ गया है। विभाग की एक टीम ददलाना गांव में डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाने भी पहुंची, लेकिन टीम फिलहाल कोई संतोषजनक कदम नहीं उठा सकी है। स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैये पर लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है।

वहीं विभागीय अधिकारी इन सबको सामान्य बता रहे हैं और समय रहते कंट्रोल करने का दावा कर रहे हैं।
गांवों के साथ शहर में भी मलेरिया
शहर समेत जिले में मलेरिया फैलना शुरू हो गया है। पिछले माह में सामान्य अस्पताल में मलेरिया के आठ पॉजिटिव केस आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। मलेरिया के पॉजिटिव केस एकता विहार कॉलोनी, देसराज कॉलोनी, सेक्टर 13/17, नवादा पार, दलबीर नगर, रमश्ेा नगर, अशोक विहार कॉलोनी और धनसौली गांव के हैं। स्वास्थ्य अधिकारी मलेरिया को लेकर इतना गंभीर नहीं दिखा और पॉजिटिव मिले मरीजों को ही दवा देकर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन


ददलाना गांव और आसपास डायरिया
जिले के गांव ददलाना और उसके आसपास डायरिया फैल गया है। यहां पर ओपीडी में ही सात-आठ मामले आए हैं। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पानीपत रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ये सब बाहरी मूल के लोग हैं और कई दिन पहले ही ददलाना में आए हैं। सिविल अस्पताल में डायरिया के पॉजिटिव केस मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों के पसीने छूट गए और सोमवार को विभाग की टीम गांव में पहुंची। यहां पर पानी के छह सैंपल लिए और ग्रामीणों से बात की। स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपलों को जांच के लिए जल्द ही भेजने की बात कही है।

लैब में लगने लगी भीड़
मलेरिया और डायरिया के पांव पसारने के साथ सिविल अस्पताल की लैब में भी भीड़ लगने लगी है। सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की लाइन नहीं टूट रही। शहर की विभिन्न लैब से जुडे़ लोगाें की माने तो पिछले माह करीब 12,500 मरीजों का टेस्ट हुआ है। एक दिन में अनुमानित सात सौ टेस्ट हो रहे हैं।

वर्जन
सिविल अस्पताल में मलेरिया के कई मामले आए हैं। उनका उपचार कर दिया है। ददलाना गांव में डायरिया का मामला आया है। विभाग की टीम ने सैंपल ले लिए हैं और इसको भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें