फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राधा रमन मंदिर में चौथे नवरात्रे पर माता की चौकी का आयोजन

Fri, 26 Sep 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

पानीपत के राधा रमन मंदिर में शारदीय नवरात्रों की चतुर्थी पर माता की चौकी का आयोजन हुआ। भजन गायक सतीश अनेजा के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा लाल फूलों के सोहे हार भवानी तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी भजन गायक सतीश अनेजा ने भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

वीरवार को मौका रहा राधा रमन मंदिर विराटनगर में शारदीय नवरात्रों के चौथे दिन माता की चौकी का। मंदिर के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि नवरात्रों की चतुर्थी तिथि पर मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है इनकी पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। साधक को बल, लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है और मानसिक शांति मिलती है। साथ ही आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। भजन गायक सतीश अनेजा के द्वारा माता के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर जुगल कंसल, महेश भाटिया, विक्की अरोड़ा, गुलशन बरेजा, राहुल मनचंदा, जय सिंह, पालाराम गर्ग, राजीव कंसल, सुदेश कंसल व गुलशन अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें