समालखा। विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ओरियंटल प्रोग्राम के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को हथवाला रोड स्थित लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बच्चों व अभिभावकों को किया। उन्हाेंने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग ओर विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए 2018 से मिशन बुनियाद और सुपर 100 कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत कक्षा आठ के बच्चों के लिए मिशन बुनियाद और कक्षा 10वीं के विधार्थियों के लिए सुपर 100 में चयन के लिए परीक्षा आयोजित की जाती हैं।
चयनित छात्र-छात्राओं को विकल्प फाउंडेशन के कुरुक्षेत्र कार्यालय में ऑनलाइन ओर सुपर 100 के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी बुरा ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मिशन बुनियाद ओर सुपर 100 के लिए फार्म भरने का आह्वान किया। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और विकल्प फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रदीप का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू की ओर से बुके देकर किया गया।
कार्यक्रम में खण्ड के 33 स्कूल से 500 से अधिक बच्चों व उनके अभिभावकों, अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बुनियाद का फॉर्म भरने, परीक्षा की तैयारी करने बारे बच्चों को एलईडी स्क्रीन पर वीडियो के जरिए जागरूक किया गया।
बुनियाद के माध्यम से लगे विभिन्न कंपनियों के विद्यार्थियों की ओर से जागरूक किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मच्छरौली के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बीआरसी अनिता गर्ग, स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र गाहल्याण व को-ऑर्डिनेटर श्रवण, अंजली, सीमा, सीमा बजाज, सरला मलिक, कुलदीप देशवाल, सत्यनारायण, संजीव मौजूद रहे।