फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामान्य कूड़ेदान में मिला जैविक कचरा, दो अस्पतालों को नोटिस

Wed, 03 Sep 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट दिखाते सफाई निरीक्षक रिंकू। स्रोत : निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने बायोमेडिकल वेस्ट पर भी सख्ती शुरू कर दी है। टीम ने बुधवार को असंध सुनील मेमोरियल और बालाजी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां सामान्य कूड़ेदान में बायोमेडिकल वेस्ट डाला गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया है। निगम ने इनके साथ बाकी अस्पतालों का भी निरीक्षण करने का फैसला लिया है।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक रिंकू ने यहां टीम के साथ सामान्य कूड़ादान की जांच की। जिसमें बायोमेडिकल वेस्ट मिला। अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ को कूड़ा दिखाया। निगम ने इसके बाद दोनों अस्पताल संचालकों को बायोमेडिकल वेस्ट के लिए किसी कंपनी के साथ एमओयू दिखाने को कहा। दोनों में से किसी का एमओयू नहीं मिला। वहीं प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं मिला। इसके बाद दोनाें अस्पताल संचालकों को मौके पर नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन

कॉमर्शियल क्षेत्र में भी रहेगी नजर
नगर निगम ने कॉमर्शियल क्षेत्र में सुबह व शाम को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए 10 गाड़ी लगा रखी हैं। यहां नियमित रूप से कूड़े का उठान किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में मुनादी कराने के साथ गाड़ियों पर लगाए माइक के माध्यम संदेश दिया जा रहा है। अब इन क्षेत्रों में कूड़ा फेंकने पर निगम जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन


वर्जन :
अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट अलग से रखना जरूरी है। दो अस्पतालों में सामान्य कूड़े में इसको डाला जा रहा था। इनको नोटिस दिया गया है। अस्पतालों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डाॅ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें