फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एमटीपी किट बेचते संचालक पकड़ा, मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने तहसील कैंप क्षेत्र के भोला चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक को एमटीपी किट बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी एक हजार रुपये में किट बेच रहा था।
विज्ञापन

विभाग की यह चौथे दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। टीम ने आरोपी को तहसील कैंप थाना पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है और मेडिकल स्टोर पर भी सील कर दिया है।
पीसीपीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन वत्स ने बताया कि भोला चौक पर एमटीपी किट बेची जा रही थी। सूचना पर टीम ने दबिश की योजना तैयार की। टीम में औषधि निरीक्षक पवन कुमार और विजय राजे को भी शामिल किया गया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ग्राहक बनाकर एक गर्भवती महिला को मेडिकल स्टोर पर किट लेने के लिए भेजा गया। इसके लिए उसके एक हजार रुपये भी दिए गए। जैसे ही महिला ने पैसे देकर मेडिकल से एमटीपी किट मांगी तो मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे तुरंत ही किट दे दी।
विज्ञापन

इसी बीच पहले से तैयार खड़ी टीम ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ लिया। इसके बाद टीम आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक दीपक को लेकर थाना तहसील कैंप पहुंची। जहां पर डॉ. अभय नंदन वत्स की शिकायत पर दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। डॉ. वत्स ने बताया कि औषधि निरीक्षक विजय राजे ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ ड्रग एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना तहसील कैंप प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि डॉ. अभय नंदन वत्स की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें