फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में आईं 40 फीसदी गर्भवती हाई रिस्क दायरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 100 गर्भवतियों की जांच की गई। इनमें से 40 प्रतिशत गर्भवती हाई रिस्क डिलीवरी के दायरे में मिली हैं। शिविर में गर्भवतियों का बीपी, शुगर, एनीमिया, हेपेटाइटिस, नेगेटिव ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने बताया कि प्रत्येक महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत जिला नागरिक अस्पताल समेत जिले की सभी पीएचसी व सीएचसी में शिविर लगाया जाता है और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा जाता है।
शिविर में हाई रिस्क डिलीवरी के दायरे में आने वाली महिलाओं के लिए 10 और 23 तारीख को स्पेशल शिविर लगाया जाता है और उन्हें जांच कर दवा दी जाती है। शिविर में जांची गर्भवतियों में ज्यादातर हाई रिस्क डिलीवरी व बीपी के केस आए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहना चाहिए। इसके लिए चिकित्सकों द्वारा उन्हें परामर्श भी दिए गए हैं और दवा भी दी गई हैं। शिविर में गर्भवतियों को जिला नागरिक अस्पताल की सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
एसएमओ डॉ. शशि लता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर माह की नौ तारीख को मातृत्व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत जांच शिविर लगाता है। महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य जच्चा बच्चा को बचाना व सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं बताना है। इस अवसर पर डॉ. मनी और डॉ. साक्षी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें