फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में हुई पंचायती भूमि की खुली बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। अधमी गांव के सरकारी स्कूल में पंचायत की जमीन की खुली बोली की गई। इसमें जमीन के चार प्लॉटों की बोली हुई लेकिन पांचवें प्लाट की किसी ग्रामीण ने बोली नहीं लगाई और उसे सर्वसम्मति से गौशाला को दे दिया गया। पंचायती जमीन की बोली बीडीपीओ पूनम चंदा की देखरेख में ग्राम सचिव वीरेंद्र ने की।
विज्ञापन

बीडीपीओ पूनम चंदा ने बताया कि पंचायती जमीन के प्लाट संख्या एक को 4.15 लाख में सूरजभान को, दो को 1.51 लाख में ईश्वर को, तीन को 1. 21 लाख में सुनील को और प्लॉट नंबर चार को 1.51 लाख में सुनील को दिया गया। इससे पूर्व गांव में उक्त जमीन की बोली की गई थी, जिसकी शिकायत अब्बास, सुखपाल, दलबीर, सुरजभान, रविंद्र सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से की थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का एक ही व्यक्ति कई वर्षों से गांव की पंचायती जमीन की बोली अपने घर पर ही कर लेता है। इससे पंचायत को राजस्व की हानि हो रही है। बीडीपीओ ने बताया कि पुरानी बोली की राशि समय पर जमा न करवाने और नियमानुसार बोली न करने पर उसे रद्द कर दिया गया, क्योकि विभाग के आदेशानुसार पंचायती जमीन की बोली के लिए 30 प्रतिशत एससी, 10 प्रतिशत बीसी और 10 प्रतिशत सैनिकों के लिए आरक्षित किया गया है लेकिन पहले हुई बोली में एससी प्लॉट की बोली तो की गई, लेकिन अन्य प्लॉटों में नियमानुसार बीसी और सैनिकों को प्लाटों को नहीं छोड़ा गया। इस पर ग्रामीणों ने एतराज जताया था। अब गांव में दो दिन मुनादी कराई गई, इसके उपरांत बुधवार को राजकीय स्कूल में खुली बोली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें