फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वीमिंग पूल में डूबने से इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के पावटी रोड पर शनिवार शाम स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबने से धीरज रोहिला (20) की मौत हो गई। धीरज का परिवार समलखा मं जौरासी रोड स्थित गीता स्कूल के पास कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और शनिवार को छुट्टी पर आए थे। शाम को मां को घूमकर आने की बात कहकर घर से निकले थे। फिलहाल परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
जांच अधिकारी एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि धीरज शनिवार शाम को घर से निकला था। वह पावटी रोड पर स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए चला गया। स्वीमिंग पूल में काफी संख्या में युवक नहा रहे थे। उनके साथ धीरज भी नहाने लगा। उसी समय वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला। इसके बाद उसे अन्य युवकों ने मिलकर बाहर निकाला। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि धीरज दिल्ली की एक कंपनी में काम करते थे। शनिवार की छुट्टी होने के कारण वह समालखा आए थे। पुलिस ने पिता किशन लाल रोहिल्ला की शिकायत पर 194 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें