फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वेक अप शेक अप कार्यक्रम में लोगों ने जाना योगासान, प्राणायाम का महत्व

विज्ञापन
वेक अप शेक अप कार्यक्रम में शामिल होती स्टेट कोआर्डिनेटर कुसुम धीमान व अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर ने रविवार को मॉडल टाउन स्थित योगा सेंटर में वेक अप शेक अप कार्यक्रम किया। इसमें सोनीपत से योग शिक्षक मुकेश वर्मा ने विशेष रूप से सत्र लिया। कार्यक्रम में लगभग 90 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसमें वार्मप योगासन, प्राणायाम और साधना का अभ्यास कराया गया और इनका महत्व बताया।
विज्ञापन

स्टेट कोऑर्डिनेटर कुसुम धीमान ने बताया कि मुकेश वर्मा ने योग प्रेमियों को जीवन में हनुमान के गुण सेवा, समर्पण और भक्ति को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सेवा, साधना और सत्संग का मार्ग अपनाना चाहिए, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। योग प्रेमियों ने सत्र को प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक बताया। इस अवसर पर मोनिका गुप्ता, गौतम सेतिया, शिल्पी सेतिया, अनीता खुराना, यतिन कथूरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें