फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुस रहे पांच युवकों में एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव पसीना खुर्द स्थित एक मकान में किसी वारदात को अंजाम देने घुस रहे पांच युवकों में से एक को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। चार आरोपी मौके से भाग निकले। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव पसीना खुर्द निवासी ऋषि ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर की रात वह घर पर परिवार के साथ सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे चार से पांच युवक उनके घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। आवाज सुनकर उसके भाई नरेश की आंख खुल गई और उन्होंने छत पर जाकर देखा तो आरोपी युवक घर के सामने खड़े थे। भाई ने आरोपियों का पीछा किया, जिनमें से एक युवक को रवि पुत्र सतीश को पकड़ लिया। इसी बीच आरोपी राहुल निवासी गांव पसीना खुर्द अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। वहीं सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें