फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक को पैसे काट कर वापस दे रहे रेहड़ी संचालक के पैर में मारी अज्ञात युवक ने गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फास्ट फूड रेहड़ी संचालक के पैर में युवक ने गोली मार दी। घायल ने बताया कि उसकी रेहड़ी पर पांच से छह युवक खड़े हुए थे, जिनमें से दो युवक ने पैसे दिए, उनके पैसे काटकर वह वापस कर रहा था। इसी बीच उसके पैर में एक गोली आकर लगी, गोली किसने चलाई वह देख नहीं सका। आसपास के लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। समालखा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्नौर के बली गांव निवासी युवक मोहित पुत्र राकेश ने बताया कि वह नेस्ले कंपनी में पेकिंग का काम करता था, लेकिन वह हाल ही में वह नौकरी छोड़ चुका था। गत एक अक्तूबर उसने समालखा फ्लाइओवर के नीचे फास्ट फूड (बर्गर, चाउमीन, फ्राई फ्रूट, फ्रूट चाट) की रेहड़ी लगानी शुरू की थी। रेहड़ी पर उसके ही गांव के दो युवक साहिल व कुलदीप काम करते हैं। वह ग्राहक को पैसे काटकर देता था। शनिवार देर रात 10.25 पर उसकी रेहड़ी पर दो युवक आए, जिन्होंने दो बर्गर पैक करवाए। उन्होंने 50 रुपये दिए, तभी रेहड़ी पर छह युवक आए, जिन्होंने फ्रूट चाट आर्डर की। वह दो बर्गर के 30 रुपये काटकर वापस कर रहा था, इसी बीच उसके पैर में एक गोली आकर लगी। जिससे वह जमीन पर जा गिरा और खून से लथपथ हो गया। वहीं छह युवक मौके से फरार हो गए। उसने अपने भाई अमित को फोन कर घटना की सूचना दी। भाई मौके पर पहुंचा और उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक में उपचार के बाद उसे रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई।
प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि पहले गोली जमीन पर लगी और उसके बाद उसके पैर में छू कर निकली है। टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकित नांदल, समालखा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें