फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास व ससुर की दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाई युवती को घर से निकाला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किला थाना में एक महिला ने अपने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता सुमन पुत्री हंसराज निवासी दलबीर नगर ने बताया कि पति सुनील, जेठ अनिल, सास विद्या निवासी गांव गुल्लरआला, जिला फतेहाबाद उसके साथ दहेज की मांग पूरी करने पर मारपीट करते हैं। उसका विवाह सुनील के साथ गत वर्ष नौ जून को हुआ था, जिसके बाद से दहेज के लिए ससुर, सास ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत पति से की तो उसने धमकी दी कि अगर किसी को यह बताया तो वह जान से मार देगा। वहीं दूसरा आरोप लगाया कि उसने पहले बच्ची को जन्म दिया था, जब वह दूसरी बार गर्भवती हुई तो पति ने उसकी जांच कराई और गर्भपात करने पर दबाव डाला, लेकिन वह उसने नहीं माना तो पति उसे मायके में छोड़ गया। उसने पति, सास व ससुर के खिलाफ किला थाने में शिकायत दी, पहले समझौता हो गया था, लेकिन पति अपने समझौते से मुकर गया, जिस कारण अब उसने दोबारा शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें