फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 118 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना से एक और मौत होने की पुष्टि की गई। कोरोना के हालत बेकाबू होते जा रहे हैं और यह जिले में कोरोना से 40वीं मौत हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह 39वीं मौत है क्योंकि कोरोना की चपेट में आने मौत के एक केस मृतक दूसरे जिले का रहने वाला था, जिसे स्वास्थ्य विभाग पानीपत में नहीं गिर रहा है। इसके साथ ही रविवार को 118 नए पॉजिटिव केस आएं हैं और इसके साथ ही इस वक्त 1057 केस कोरोना एक्टिव हैं। समालखा की रहने वाली एक 58 वर्षीय महिला की मौत 20 अगस्त को हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने शव का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। रविवार को महिला की रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से आए 118 कोरोना पॉजिटिव नए केस
विराट नगर, सेक्टर-12, मॉडल टाउन, अंसल सिटी, सतकरतार कॉलोनी, सेक्टर-11, किशनपुरा, अर्जुन नगर, कुटानी, इसराना, अग्रवाल मंडी, पटेल नगर, उत्तम नगर, चंदौली, इंसार मार्केट, एनेचबीसी, नौल्था, अशोक विहार, सनौली रोड, महादेव कॉलोनी, अर्जुन नगर, खैल बाजार, बागवाला मोहल्ला, रेलवे रोड समालखा, ख़लीला प्रह्लादपुर, भाटिया कॉलोनी, रमेश नगर, महाजन गली, रामपुरा कॉलोनी, काबड़ी, गंगा राम कॉलोनी, सेक्टर-24, बूड़शाम, उग्राखेड़ी, मेहराना, भावना चौक, असंध रोड
रविवार को जांच के लिए भेजे गए 729 सैंपल
सीएमओ जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 27867 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 24735 नेगेटिव और 2954 पॉजिटिव आए।रविवार को भी 729 सैंपल भेजे गए हैं। पानीपत में इस वक्त 1057 केस एक्टिव हैं। 1858 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें