गांव बिंझौल में सील की गई डाई हाउस में धागा लेने गए तीन मासूमों की हत्या के मामले में पुलिस और एसआईटी की जांच कहीं नहीं पहुंच सकी है। गांव वासी धरने पर बैठे हैं, जिनकी कोई सुध नहीं ले रहा। न्याय के लिए सर्व समाज का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को हरियाणा विधासभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मांग की दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और लाठीचार्ज के बाद ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को खारिज किया गया। भूपेंद्र हुड्डा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले को विधानसभा सत्र में उठाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल भूपेंद्र हुड्डा के साथ ही पूर्व अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप शर्मा और हलका विधायक मेवा सिंह से भी मिला। भूपेंद्र हुड्डा ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार के सामने आप सभी की मांगों के लिए आवाज उठाऊंगा । यह भी कहा कि न्याय की लड़ाई में वह और कांग्रेस पार्टी आप सभी के साथ हर तरह खड़ी है। इस मौके पर पानीपत शहरी से पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ( बुल्ले शाह) ,सरदार बलजीत निगम पार्षद समेत अन्य लोग मौजूज रहे। गांव बिंझौल की चौपाल में अनिश्चितकालीन धरने का का रविवार को 23वां दिन था।