जिले में बुधवार को कोरोना से एक और मौत की पुष्टी की गई। इसके साथ ही पानीपत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 70 पहुंच गया। समालखा के कृष्णा कालोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही बुधवार को 142 केस पॉजिटिव केस आए और 271 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
यहां मिले पॉजिटिव केस
रिफाइनरी टाउनशिप, हरिबाग कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, बाबरपुर, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू साईं बाबा चौक, मॉडल टाउन, न्यू गीता कॉलोनी, सेक्टर-12, कुटानी रोड, सेक्टर-13-17, देशराज कॉलोनी, सेक्टर-18, जाटल रोड, अमर भवन चौक, भाटिया कॉलोनी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नारायण सिंह पार्क, उरलाना कलां, बुड़शाम, सेक्टर-24, कालखा, मानव विहार, अंसल, लाखू बुआना, वीवर्स कॉलोनी, मतलौडा, आसन खुर्द, सुताना, एल्डिको, राजीव कॉलोनी, किवाना, जगजीवनराम कॉलोनी, नंदविहार, बाल जाटान, दीवाननगर, तहसील कैंप, बिचपडी, रामनगर, विराटनगर, सनौली रोड, अहर, डाडोला, ताहरपुर, उरलाना खुर्द, गोयला खुर्द, बापौली, बत्रा कॉलोनी, वैसर, कृष्ण नगर, बिहोली, गांधी नगर गुड़मंडी समालखा, आट्टा, गढ़ी केवल, छाजपूर, बांध, रकसेड़ा और सेक्टर-6।
जिले में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक कुल 41662 सैंपल लिए गए है, जिनमें से 35500 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को 1116 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक पानीपत में कुल 6290 पॉजिटिव केस में से 1418 एक्टिव और 4710 रिकवर हो चुके हैं। 92 केस अब तक अंट्रेसेबल हैं।
- डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ