कोरोना से इस माह में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार रात को सेक्टर 11 की 67 वर्षीय वृद्घा की कोरोना के प्रभाव से मौत हो गई। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जन सेवा दल ने असंध रोड पर शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार किया।
पिछले एक हजार केस मात्र आठ दिन में आए हैं। अब हर रोज औसतन 120-150 मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना से 69 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 65 प्रतिशत मौत 50 साल से अधिक व्यक्तियों की हुई है। ये लोग पहले से शुगर, टीबी व ह्दय के रोगों से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग अब जिले की कुल जनसंख्या के पांच प्रतिशत लोगों के ही सैंपल ले पाया है। विभाग ने अब पहले के मुकाबले सैंपल की संख्या तीन गुना तक बढ़ा दी है। मंगलवार को कोरोना के कुल 150 मामले सामने आए हैं। जबकि 167 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 6148 हो चुकी है।
टूट रहे नियम
कोरोना के संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण बाजारों, अस्पतालों, बैंक और सड़कों पर टूट रहे सोशल डिस्टेसिंग के नियम और लोगों की लापरवाही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूमते हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। प्रशासन का इस ओर रवैया भी ढीला है। डॉक्टरों के अनुसार अगर हालत ये ही रहें तो आने वाले समय में कोरोना अधिक गंभीर हो सकता है।
यहां मिले कोरोना के नए रोगी
पॉजिटिव केसों में गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, न्यू गीता कॉलोनी, जगगन्नाथ विहार, पल्हेड़ी, रिफाइनरी टाउनशिप, सेक्टर 18, यमुना एन्क्लेव, देशराज कॉलोनी, शांति नगर, सेक्टर 12, अंसल, फ्रेंड्स कॉलोनी, सुखदेव नगर, विराटनगर, सेक्टर 13-17, तहसील कैंप, नेहरूनगर, आठ मरला, गोहाना रोड, कुटानी रोड, असन्ध रोड, एनसी मेडिकल कॉलेज, सेठी चौक, सेक्टर चौबीस, अठारह, थेमिस होटल, समालखा, गोशाला मंडी, हनुमान कॉलोनी, इंसार बाजार, बिंझौल, सत करतार कॉलोनी, किशनपुरा, सनौली रोड, अशोक नगर, पावटी, न्यू रमेश नगर, वृंदा एन्क्लेव, पहलवान चौक, मोती मंडी इसराना, राजा खेड़ी, विकास नगर, जौंधन कलां, नूरवाला, बलजीत नगर, गीता कॉलोनी, हरिसिंह कॉलोनी, नंगला पार, शेरा, नांगलखेड़ी, देहरा, अहर, कुराड़, बापौली, डिडवाड़ी, बलाना, अनाजमंडी समालखा व कृष्णा कॉलोनी, आदर्श नगर समालखा, सनौली खुर्द, सेक्टर 24-25, न्यू सब्जी मंडी, प्रभास नगर, नरायणा, खंडरा गांव, मतलौडा और सौदापुर इत्यादि से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 41150 सैंपल लिए गए हैं। मंगलवार को 1293 सैंपल लिए गए। अभी तक जिले में 1553 एक्टिव और 4439 रिकवर किए गए हैं। 87 केस अभी अनट्रेस हैं।