फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट दुकान मालिक पर नशीला स्प्रे कर दुकान से चुराए 3.25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप नगर में सीमेंट की दुकान में सोए मालिक पर नशीला स्प्रे कर चोरों ने गल्ले से सवा तीन लाख रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रणबीर सिंह (60) निवासी प्रजापत नगर, पुराना गोहाना रोड ने बताया कि उसकी कुलदीप नगर में करीब 21 साल से सीमेंट, बजरी, रेत, कोरसेंट आदि की दुकान है। उसने बजरी व अन्य कारोबारियों को पेमेंट देनी थी, जिसके बाद उसने अपने गल्ले में 3.25 लाख रुपये रखे थे। वह रविवार दोपहर के समय करीब ढाई बजे खाना खाकर सो गया। इसी बीच कोई अज्ञात युवक उसके गल्ले से 3.25 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग का कहना है कि वह गल्ले से मात्र दो कदम से दूरी पर सो रहा था और जब उठा तो गल्ला के ताला टूटा हुआ था। उसे शक है कि अज्ञात आरोपी ने उसपर पहले नशीला स्प्रे किया, जिससे बाद वारदात को अंजाम दिया, क्योकि गल्ला तोड़ते समय उसकी आंख नहीं खुली। वहीं इस मामले में एएसआई बिजेंद्र का कहना है उन्होंने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, आरोपी चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें