सेक्टर 29 थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ फ्लौरा चौक से गिरफ्तार किया है। पिस्तौल चेक करने पर लोड मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत कसे दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल उधम सिंह और वीरेंद्र की एक टीम गश्त के दौरान फ्लौरा चौक सेक्टर-29 में मौजूद थी कि इसी दौरान एक शख्स जीटी रोड की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखते ही भागने लगा, शक के आधार पर युवक को काबू किया। पुलिस पूछताछ में शख्स ने अपनी पहचान नवीन पुत्र गुलाब निवासी गांव गुमड़ थाना गन्नौर जिला सोनीपत के तौर बताई। तलाशी लेने पर 315 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ। जिसे खोलकर चेक किया गया तो वह लोड मिला।