फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाती कोच पूनम सिंह। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। राजकीय कॉलेज इसराना में महिला प्रकोष्ठ द्वारा चल रहे चार दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन छात्राओं ने आत्म रक्षा के गुर सीखे। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुष्मा ने बताया कि शिविर में छात्राओं को विभिन्न डिफेंस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वह विकट परिस्थिति में स्वयं के अलावा अन्य की भी रक्षा कर सकेगी।
विज्ञापन

शिविर में प्रशिक्षिका ताइक्वांडो कोच पूनम सिंह ने छात्राओं को फ्रंट किक, नी स्ट्राइक व बॉडी हुक जैसी डिफेंस तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने व नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को बताया कि आज के समय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखना अत्यंत आवश्यक है। इससे कोई विकट परिस्थिति आने पर वह अपनी और अन्य की भी रक्षा कर सके।
विज्ञापन

16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें