फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने किसान की फोटो को अश्लील बना किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाटल गांव किसान को लोन देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने किसान की फोटो के साथ छेड़छाड़ की। उसकी फोटो के साथ नग्न अवस्था में महिलाओं की फोटो जोड़ दी गई। इसके बाद किसान को पैसों के लिए ब्लैकमेल किया गया। ठगों ने किसान का फोन हैक कर उसकी अश्लील फोटो को उसके रिश्तेदारों को भेज दिया गया। इससे किसान मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। पीड़ित किसान ने आरोपियों की शिकायत सीएम मनोहर लाल, सीएम विंडो पर की। अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि वह जैविक खेती करता है। वो कुछ समय पर आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। दोस्तों ने उनसे एप के जरिए लोन लेने को कहा। उसने ऑनलाइन एप से लोन अप्लाई किया। एप पर अपना आधार कार्ड, फोटो व पेन कार्ड भी अपलोड कर दिया। पहले एप लोन की राशि, ब्याज और पैसे जमा कराने की तिथि कुछ और दिखा रहा था। अप्लाई करने के बाद कुछ और दिखाने लगा। उसने लोन लेने से इंकार कर दिया। उसने दूसरे एप से लोन ले लिया। दूसरे एप में भी उसके साथ यही हुआ। पहले लोन भरने के लिए 120 दिन का वक्त दिया गया बाद में उसको चार दिन में लोन वापस करने के लिए परेेशान किया गया। साइबर ठगों ने उसके फोन को हैक कर लिया। उसकी फोटो के साथ महिलाओं की फोटो को जोड़ दिया गया। अश्लील फोटो बना दी गई और उसके रिश्तेदारों को भेजी गई। उसके पास अंतरराष्ट्रीय कॉल आ रही है। वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका है। साइबर ठगों ने उसकी काफी बदनामी कर दी है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें