फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम जन्मोत्सव पर श्री श्याम लाडले मित्र मंडल की तीसरी पैदल यात्रा कल

Sat, 25 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र दिखाते श्री श्याम लाडले मित्र मंडल के सदस्य। संवाद - फोटो : रायबरेली क्लब में शुक्रवार को आयोजित समारोह को संबो​धित करते नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्री श्याम लाडले मित्र मंडल द्वारा तृतीय भव्य पैदल निशान यात्रा रविवार से निकाली जाएगी। निशान यात्रा गोहाना मोड पुल के नीचे से प्रारंभ होगी। यात्रा में पांच हजार से ज्यादा श्याम प्रेमी शामिल होंगे। जो हाथों में सतरंगी निशान लेकर नाचते गाते हुए चुलकाना धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने इसकी तैयारियों के लिए शुक्रवार को सेक्टर-25 स्थित एक होटल में बैठक की। भाजपा नेता संजय अग्रवाल और समिति के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि तृतीय पैदल निशान यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। इसमें भक्त पैदल होंगे और हारे के सहारे श्याम बाबा भव्य रथ पर सवार होंगे। उन्होंने बताया कि निशान यात्रा में सुबह सवा चार बजे शुरू होगी। नरोत्तम पुजारी सालासर धाम व महंत बिट्टू भगत त्रिलोकपुर के आशीर्वाद के साथ यात्रा प्रारंभ होगी। आतिशबाजी और नासिक का ढोल आकर्षण का केंद्र रहेगा। फूलों की होली खेली जाएगी। छप्पन भोग का प्रसाद भी श्याम प्रेमियों को दिया जाएगा। श्री श्याम प्रेमी परिवार सेवा समिति की ओर से इत्र वर्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी श्याम प्रेमियों को पटका, चांदी का नोट व 56 भोग का प्रसाद दिया जाएगा। यात्रा में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, समाज सेवी विजय जैन, अतुल मित्तल व नितेश मित्तल भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर मनीष सिंगला, कृणाल जैन, नवीन गोयल, काकू अग्रवाल, प्रिंस गोयल, प्रमोद मित्तल, पंकज जैन, गौरव गुप्ता, तरुण बत्रा व हिमांशु सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें