पानीपत। सनौली रोड पर उग्राखेड़ी गांव के नजदीक बांके बिहारी मार्बल के सामने वाली गली में ट्रांसफार्मर के साथ खड़े कैंटर में आग लग गई। लोगों का कहना है कि पहले ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली थी।
कैंटर में रखे फ्रीजर में ब्लास्ट होने के चलते आसपास के घरों को खाली करा दिया गया और लोगों को पीछे कर दिया गया। सीएनजी का कैंटर होने के कारण दमकल विभाग के कर्मचारी पांच गाड़ियों के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसा शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे का बताया जा रहा है। सनौली रोड पर उग्राखेड़ी के गांव के नजदीक बांके बिहारी मार्बल के सामने गली में खड़े एक कैंटर के अगले हिस्से में तेज आग लग गई। दमकलकर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। तब तक आग कैंटर के पिछले हिस्से में आ चुकी थी। इसमें रखे फ्रीजर में आग के चलते धमाका हो गया। ब्यूरो