फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर कीर्तन, गुरबाणी कर संगत को किया निहाल

विज्ञापन
कीर्तन दरबार में कीर्तन सुनती संगत। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। गुरुद्वारा श्री गुरुराम दास सिंह सभा की ओर से श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर शुक्रवार को कीर्तन दरबार सजाया गया। दरबार में दुर्ग वाले कीर्तनी भाई सरबजीत सिंह रंगीला ने गुरु की शहादत व उनकी जीवनी को गुरबाणी व कीर्तन के माध्यम से संगत को सुना निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रधान हरचरण सिंह धम्मू ने बताया कि गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में दरबार सजाया गया और गुरबाणी कर संगत को निहाल किया गया। दरबार में कीर्तनी भाई सरबजीत सिंह रंगीला ने संगत को गुरु की अदुती लसानी शहादत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 30 मई को ही गुरु ने तपती लो के ऊपर बैठ कर जबर का जवाब सबर से कैसे दिया था। कीर्तन समापन पर गुरुद्वारे के बाहर मीठे पानी की छबील लगाई गई। संगत ने माथा टेक कर गुरु की शहादत को नमन किया। इस अवसर पर हरविंदर सिंह, हरजिंद्र दिलावरी, कुलवंत सिंह व विक्रम जीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें