फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहुजन समाज पार्टी शहरी विधानसभा के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बहुजन समाज पार्टी की शहरी विधानसभा क्षेत्र की बैठक आंबेडकर भवन में की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया। शहरी विस क्षेत्र के प्रधान की जिम्मेदारी ओमप्रकाश को दी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष फूल कुमार नंबरदार, जिला कोषाध्यक्ष भारत लोहट रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी धर्मवीर हुड्डा ने की। जिला कार्यालय सचिव राजपाल महाराज ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक की गई। बैठक में सभी साथियों से विचार विमर्श से बहुजन समाज पार्टी शहरी विधानसभा का अध्यक्ष ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष बहन बबली, महासचिव अमित, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण को नियुक्त किया गया। बैठक में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और काशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें