फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली का पहिया चढ़ने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
Old man dies after climbing a trolley wheel - फोटो : Panipat
विज्ञापन
एनएफएल के पास रविवार की दोपहर 12 बजे सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वृद्धा अपनी बहन के घर गांव बिंझौल जा रही थी, रास्ते में उसने ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट ली। एनएफएल के पास पहुंचकर महिला ने नीचे उतरने लगी, लेकिन इसी बीच चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया और वृद्धा नीचे गिर गई। ट्राली का पहिया वृद्धा के ऊपर से गुजर गया। जिस कारण मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुखीजा कॉलोनी निवासी प्रवीन पुत्र सूरजभान ने बताया कि उसकी मां चंदरो(55) हर रोज की तरह रविवार को सुबह 10 बजे अपनी बहन दिलाशो देवी के घर गांव बिंझौल जा रही थी। वह पैदल घर से निकली थीं। रास्ते में उन्होने ट्रैक्टर चालक से मदद ली। जब वह एनएफएल के पास पहुंचीं तो मां उतरने लगी। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चला दिया और मां असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और ट्राली का पहिया मां के ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें हादसे की सूचना दी। आठ मरला चौकी पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जिस ट्रैक्टर ट्राली के पहिये के नीचे दबने से चंदरो देवी की मौत हुई। उसी ट्रैक्टर से चंदरों के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चंदरो के पति सूरजभान की 10 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। चंदरो का बड़ा बेटा प्रवीण और छोटा बेटा नवीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें