फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा करें अधिकारी : विवेक चौधरी

Sat, 30 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों, जनसमस्याओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता दिखाई दे। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतों का निपटारा करना नहीं, बल्कि नागरिकों को संतुष्टि प्रदान करना भी है। बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को पेंडेंसी कम करने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक और डीडीपीओ राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें