फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डी प्लान में सात करोड़ खर्च नहीं पाए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकार का डी-प्लान में विकास के लिए मिला 19.01 करोड़ रुपये अधिकारी एक साल में भी सही जगह खर्च नहीं कर पाए। ऐसे में करीब सात करोड़ रुपये समाप्त हो गए। नगर निगम डी-प्लान में विकास कार्य कराने में सबसे पीछे रहा। अधिकारी सालभर में 6.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य नहीं करा पाए। अब राशि लेने के लिए फिर से मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे और इस साल काम का बोझ अलग से पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला योजना विभाग ने 2025-26 में जिले में डी-प्लान के तहत विकार्य कार्यों के 19.01 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें पिछले 14 कामों के करीब 4.50 रुपये थे। करीब 260 विकास कार्यों को प्रस्ताव में शामिल किया गया था। इनमें अब तक 160 कार्य पूरे किए जा सके हैं। करीब 40 काम पूरे नहीं हो पाए हैं। इन कामों के करीब सात करोड़ रुपये 31 मार्च को समाप्त हो गए। अब दोबारा लानी पड़ेगी राशि : डी-प्लान में विकास कार्य दो साल में पूरे कराए जा सकते हैं। नियमानुसार हर साल 31 मार्च को जारी बजट समाप्त हो जाता है। इस बजट को दोबारा लाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें