फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सर्विस रोड स्थित महादेव इंटरप्राइज कोरियर कार्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से कोरियर का सामान, हुक्का और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। दुकान मालिक ने अगले दिन जब दुकान खोली तो चोरी के बारे में पता चला। पीड़ित ने समालखा थाना पुलिस को शिकायत देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

नरायणा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सर्विस रोड पर महादेव इंटरप्राइज के नाम से कोरियर की दुकान है। 31 जुलाई की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने गांव चला गया था। एक अगस्त की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा कोरियर का सामान, हुक्का व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब मिली। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें